फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कांग्रेस कुछ भी कर ले राम मंदिर जरूर बनेगा

कांग्रेस कुछ भी कर ले राम मंदिर जरूर बनेगा

Mon, 04 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कुछ भी कर ले राम मंदिर जरूर बनेगा
वाराणसी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर के विरोध में है। इसके लिए कपिल सिब्बल को खड़ा कर दिया गया है। मगर, 1992 में हम अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के लिए गए थे और भव्य मंदिर के निर्माण के लिए वहां फिर जाएंगे। अरसे बाद काशी आईं साध्वी प्रज्ञा काशी विश्वनाथ और अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

कहा, कांग्रेस के 70 वर्ष के कार्यकाल में मंदिर के लिए दबाव नहीं बनाया गया। केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े चार साल में देशभर मे दबाव बनाया जा रहा है। विधर्मी अपनी गतिविधियां नहीं छोड़ रहे हैं मगर एक बात तय है कि राम मंदिर जरूर बनेगा। मंदिर निर्माण पर संत समाज की नाराजगी पर उन्होंने कहा, संत राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार के विरोध में नहीं हैं। उन्हें मालूम है कि राम मंदिर रामभक्त ही बनवाएंगे। संभव है कि भाजपा के संकल्प पत्र में राम मंदिर निर्माण हो।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान पर बोलीं, वह देशहित की नहीं, देश को खंडित करने की बात करती है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, पहले आती थी तो मंदिर के आसपास गंदगी का अंबार दिखता था। दर्शनार्थियों की बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास देखकर अच्छा लगता है। धार्मिक कार्य में विकास का विरोध गलत है। कांग्रेस की ओर से जारी राहुल गांधी के राम अवतार पोस्टर पर उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed