{"_id":"5c0c26d4bdec2241754a3209","slug":"181544300244-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के विकास से रूबरू कराएगी कॉफी टेबल बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के विकास से रूबरू कराएगी कॉफी टेबल बुक
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी मेहमानों को बदलते हुए बनारस की तस्वीर दिखाने के लिए जिला प्रशासन कॉफी टेबल बुक तैयार करेगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेरी काशी विकास के पथ पर’ पुस्तक की तर्ज पर बदलते बनारस की कहानी बताएगी। इसमें प्राचीन काशी से वर्तमान काशी के सफर को शामिल किया जाएगा। वाराणसी में जल, थल, सड़क मार्ग के विकास, शहर को नई पहचान देने वाली परियोजनाओं समेत अन्य पहलुओं को शामिल करने की तैयारी है। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन में आने वाले पांच हजार मेहमानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद के दौरान काफी टेबल बुक दी जाएगी। प्रवासियों के लिए काशी के पर्यटन स्थलों पर विशेष सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इसमें उनके लिए क्यू लेस सुविधा के साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी होंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काफी टेबल बुक तैयार कराई जा रही है।
पुख्ता होंगे सुरक्षा के इंतजाम
प्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए शहर के सभी होटल्स, सार्वजनिक स्थल, गंगा घाट सहित अन्य जगहों पर अब से खुफिया इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। ताकि यहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
पुख्ता होंगे सुरक्षा के इंतजाम
प्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए शहर के सभी होटल्स, सार्वजनिक स्थल, गंगा घाट सहित अन्य जगहों पर अब से खुफिया इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। ताकि यहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन