{"_id":"5bbfb111bdec225044001c89","slug":"181539289361-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई के विवाद में हुई थी छात्र अमित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशनाई के विवाद में हुई थी छात्र अमित की हत्या
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना सीरगोवर्धनपुर निवासी इंटरमीडिएट के छात्र अमित यादव की हत्या आशनाई के विवाद में की गई थी। अमित के करीबियों से पूछताछ और सर्विलांस की मदद से यह खुलासा करते हुए लंका पुलिस ने गुरुवार को सीरगोवर्धनपुर निवासी बीएचयू के बीपीएड के छात्र आनंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले के अन्य दो आरोपी भी चिह्नित किए गए हैं।
सीरगोवर्धनपुर निवासी लालबहादुर यादव के बेटे अमित का गला साइकिल की ट्यूब से कस कर उसकी हत्या कर दी गई थी। 28 सितंबर की सुबह अमित का शव बीएचयू पुलिस चौकी के पीछे मिला था। पुलिस ने अमित के दोस्तों और करीबियों से पूछताछ की तो सामने आया कि उसकी एक युवती से करीबी थी। जिस युवती से अमित की करीबी थी वो आनंद की प्रेमिका थी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने पूछताछ और सर्विलांस की मदद से पाया कि आनंद ने अमित को समझाया था कि वो उसकी प्रेमिका के चक्कर में ना पड़े। इसके लिए अमित, आनंद और युवती की मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। अमित ने जब बात नहीं मानी ने तो आनंद ने अपने दो दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर दी। आनंद वारदात के बाद अपनी प्रेमिका को डाफी बाईपास स्थित एक होटल में ले गया और बताया कि उसने अमित की हत्या कर दी है। इसके बाद युवती ने वारदात में शामिल रहे आनंद के दोनों दोस्तों का मोबाइल नंबर ब्लॉक उनसे की हुई चैटिंग को डिलिट कर दिया था।