{"_id":"5ba15e85867a5501396842b6","slug":"181537302149-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, लाखों का नुकसान
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा की किला स्थित शाखा में सोमवार आधी रात बाद शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। करेंसी चेस्ट रूम को छोड़कर बैंक में लगे 12 कंप्यूटर, एसी, सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, फोटो स्टेट मशीन सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया गया है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि जांच होने के बाद इस संबंध में कुछ बता पाना संभव होगा।
आग लगने की वजह से बैंक का कामकाज मंगलवार को पूरी तरह से ठप रहा। बैंक मैनेजर अजीत कुमार पाठक ने बताया कि आग लगने से करीब चालीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बैंक का काम पूरी तरह से ठप है। चांदपुर से आए बैंक के उच्चाधिकारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लंका शाखा से लेनदेन संबंधी काम करने का निर्देश दिया है। बैंक में आग लगने के कारण दिन भर खाताधारक परेशान रहे। रुपये के लेनदेन के लिए उन्हें लंका तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है और ये समस्या करीब एक महीने तक बनी रहेगी।