{"_id":"5b7f1d1c42c79246730f507e","slug":"181535057180-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बड़े विद्यालय सहित 50 बकाएदारों की जारी हुई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बड़े विद्यालय सहित 50 बकाएदारों की जारी हुई सूची
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के 50 बड़े गृहकर के बकाएदारों की सूची जारी हुई है। इस सूची में कई बडे स्कूल से लेकर कई सरकारी प्रतिष्ठान शामिल हैं। इनके उपर करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। इनकी वसूली के लिए सभी जोनल अधिकारियों को 10 दिन में वसूली करने लक्ष्य दे दिया गया है।
नगर निगम अपनी बकाए की वसूली के लिए लगातार प्रयास करने में जुटा हुआ है। इसके लिए वह शहर के बड़े बकाएदारों की कुंडली तलाश कर उनसे वसूली करने का पूरा प्रयास कर रहा है। इसके लिए नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने सभी पांचों जोन के अधिकारियों को अपने-अपने जोन के टॉप टेन बकाएदारों की सूची निकालकर उनसे वसूली करने को कहा है। इस सूची में शहर के बड़े नामचीन विद्यालय शामिल हैं। अब जोनल अधिकारियों को 10 दिन के अंदर यह वसूली करनी है। नगर आयुक्त ने बताया कि इस सूची को निकालकर हम लोग लगातार वसूली करने का काम कर रह रहे हैं। कई सालों से अपना बकाया न देने पर कार्रवाई की जा रही है।
ये हैं बड़े बकाएदार
इस बड़े बकाएदार में 10 विद्यालय सहित कुल 50 बकाएदार है। इसमें इनकम टैक्स के कार्यालय 18 लाख, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज पर 9 लाख, डीएवी कॉलेज पर 24 लाख, हरिश्चन्द्र इंटर कॉलेज पर 19 लाख, सेंट जोसफ पर 20 लाख, अंजुमन जामिया रहमानिया पर 10 लाख, महामना विद्यालय संकट मोचन पर 6 लाख, सनातन धर्म विद्यालय पर 56 लाख सहित कुल 3 करोड़ का बकाया है, जिन्हें 10 दिन के अंदर वसूल करना है।