फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 हजार का इनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

15 हजार का इनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 14 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
15 हजार का इनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार
वाराणसी। जेपी मेहता पार्क के समीप से कैंट पुलिस ने रविवार की रात 15 हजार के इनामी बदमाश पहड़िया के राजकुमार पटेल, उसके गिरोह के गोसाईपुर मोहांव के विनोेद गिरि और कनेरी के राजू राजभर को गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चुराई और लूटी गई सात बाइक, तमंचा-कारतूस, छह हजार रुपये और चाबियों का गुच्छा सहित अन्य सामान बरामद कर सोमवार को जेल भेज दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों लूट, चोरी सहित अन्य आरोपों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय रविवार की रात अपने क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि 15 हजार का इनामी राजकुमार पटेल जेपी मेहता पार्क के पास मौजूद है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट ने अपनी टीम के एसआई सदानंद राय, अशोक कुमार, रामानंद यादव, विपिन कुमार गुप्ता और धर्मदेव चौहान के साथ छापेमारी कर राजकुमार और उसके दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। राजकुमार ने बताया कि बरामद की गई बाइक अर्दली बाजार, कचहरी सहित शहर के अन्य स्थानों से लूटी और चुराई गई है। जिले के देहात क्षेत्र में लूट की वारदातों में भी राजकुमार और उसके दोनों गुर्गों ने संलिप्तता स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed