फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक अगस्त से बढ़ जाएंगे जमीनों के दाम

एक अगस्त से बढ़ जाएंगे जमीनों के दाम

Fri, 27 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एक अगस्त से बढ़ जाएंगे जमीनों के दाम
वाराणसी। एक अगस्त से सर्किल रेट दस फीसदी तक बढ़ सकता है। गुरुवार को डीएम सुरेंद्र सिंह ने मूल्यांकन सूची की दर प्रस्तावित की है। डीएम के अनुसार उत्तर प्रदेश स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) नियमावली के तहत वार्षिक रूप से जिले के समस्त उप निबंधक कार्यालयों में उप निबंधक सदर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, गंगापुर, पिंडरा एवं रामनगर की जमीनों की दर प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

इनमें सभी प्रकार की कृषि एवं अकृषि भूमि के मूल्यांकन के लिए मोहल्ला/ग्रामवार दरें (प्रति हेक्टेयर/प्रति वर्ग मीटर में) दी गई हैं। मूल्यांकन दर सूची के वार्षिक पुनरीक्षण प्रस्ताव की प्रतियां सभी उपनिबंधक कार्यालय, एडीएम वित्त एवं राजस्व के कार्यालय में रखी हैं। इसे कोई भी देख सकता है। इस सूची के संबंध में आपत्ति एवं सुझाव कारण एवं साक्ष्य (प्रामाणिक अभिलेखों) के साथ 28 जुलाई शाम 5 बजे तक निबंधक कार्यालयों में कर सकते हैं। साथ ही अपनी आपत्ति एवं सुझाव के संबंध में यदि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कोई व्यक्ति बहस या तर्क रखना चाहता है तो 29 जुलाई को शाम 5 बजे तक सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय में उपस्थित होकर भी अपना पक्ष रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed