{"_id":"5ae620184f1c1b3b0b8b72b0","slug":"181525030936-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस शहरों में 90 प्रतिशत ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस शहरों में 90 प्रतिशत ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा 0
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में बीएड में दाखिले के लिए रविवार को बनारस, दिल्ली, कोलकाता, रांची, पटना समेत दस शहरों में प्रवेश परीक्षा कराई गई। दो पालियों (सुबह 8 से 10.30 और शाम 4 से 6.30 बजे तक) में होने वाली परीक्षा को लेकर बीएचयू परिसर में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही। पंजीकृत 23396 अभ्यर्थियों में क़ुल दस प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 15 अप्रैल से 27 मई के बीच प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। रविवार को बीएड एजुकेशन, मैथमेटिक्स, साइंसेज, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, स्पेशन, लैंग्वेज की परीक्षा के लिए बनारस, बरकछा, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, पटना, रांची और गुवाहाटी में 20 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि किसी केंद्र से किसी तरह की कोई समस्या की जानकारी नहीं मिली। बताया कि कुल 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।