फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीरंदाजी में गाजीपुर बना चैंपियन 0

तीरंदाजी में गाजीपुर बना चैंपियन 0

Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
तीरंदाजी में गाजीपुर बना चैंपियन 0
वाराणसी। सातवीं प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को गाजीपुर ने ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वाराणसी दूसरे और मथुरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। बाबतपुर स्थित जैपुरिया स्कूल के मैदान पर आयोजित मुकाबले के दूसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को बालकों के कंपाउंड राउंड में बागपत के सौरभ सैनी ने स्वर्ण, कानपुर के यशस्वी ने रजत और गाजीपुर के अरमान ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिकाओं के कंपाउंड वर्ग में मथुरा की भावना ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

बालकों के रिकर्व राउंड में बागपत के अक्षय राठी ने स्वर्ण, गाजीपुर के राकेश ने रजत और अरमान ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में गाजीपुर की खुशी ने स्वर्ण, मथुरा की अर्चिशा ने रजत और संस्कृति ने कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड में भदोही के अमित ने प्रथम, गाजीपुर के रोहित ने द्वितीय और चंदौली के विनीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में से गाजीपुर की अंजली ने स्वर्ण, मेरठ की तासु ने रजत पदक एवं गोरखपुर की मुस्कान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पहले और दूसरे दिन के परिणामों को देखते हुए गाजीपुर ने यह सम्मान हासिल किया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने विजेताओं को सम्मानित किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में यूपी के 40 जिलों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। संचालन ओलंपियन सत्यदेव एवं योगेंद्र राणा ने किया। इसके पूर्व सचिव डॉ. अजय सिंह ने तीरंदाजी के इतिहास पर चर्चा कर एसोसिएशन की भावी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। जिला तीरंदाजी एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष दीपक बजाज ने कहा कि भारतीय मूल के खेल तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिये एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर कार्यशाला, प्रशिक्षण केन्द्र व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मनोज बजाज, श्याम बजाज, अनिल के. जाजोदिया, संजीव उपाध्याय, संदीप कुमार पाण्डेय, शशि प्रकाश सिंह, सतीश मिश्रा, रामजी सिंह, डॉ. अमिता सिंह, जसविन्दर सेठी, सुधा सिंह, नरेन्द्र पाण्डेय व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed