फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के रिश्तेदार की बाबा दरबार में कटी जेब

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के रिश्तेदार की बाबा दरबार में कटी जेब

Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के रिश्तेदार की बाबा दरबार में कटी जेब
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद की टीम के एक सदस्य की जेब कट गई। रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने मंदिर परिसर से ही उड़ा दिया। मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान ही अभिनेता के साथी अखिलेश सिंह का लगभग एक लाख रुपये से भरा पर्स जेब से गायब हो गया। अखिलेश महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि बाबा के दर्शन पूजन के दौरान टीम के सदस्यों के साथ सुरक्षाकर्मी भी थे। फिर भी ऐसी वारदात हुई।
विज्ञापन

सुरक्षा के बाद भी उचक्कागिरी थमने का नाम नहीं ले रही है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी आए दिन दर्शनार्थियों के पर्स चोरी, चेन स्नैचिंग की घटनाएं होती रहती हैं। भोजपुरी व हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता विनय आंनद सात सदस्यीय टीम के साथ सोमवार की सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुँचे थे। 11.30 बजे बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद माँ अन्नपूर्णा का दर्शन कर सभी लोग बाहर निकले तो पता चला कि उनका पर्स किसी ने गायब कर दिया है। अखिलेश ने बताया कि उनके पर्स में लगभग एक लाख रुपये और कार्ड भी थे। विनय आंनद अभिनेत्री शिविका दीवान और निर्देशक रवि सिकन्दर के साथ जौनपुर महोत्सव में शामिल होने आए थे। सीओ संजय चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी लेकिन पीडि़त पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed