{"_id":"5a6a39d14f1c1b87268b67f3","slug":"181516911057-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनकर वोट डालें, दायित्व निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनकर वोट डालें, दायित्व निभाएं
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मतदाता बनकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। खुद आगे बढ़कर मतदान करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके लिए प्रेरित करेें। मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम तो जोड़वाएं ही, पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मतदान करना सबका नैतिक दायित्व है। गुरुवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ये बातें जिलाधिकारी विशाख जी ने कहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र के कर्णधार हैं। वे अपने मतदान से पारदर्शी सरकारें चुनें, ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके। डीएम ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2018 को 18 साल पूर्ण हो चुकी है वे फार्म छह भरकर मतदाता बन जाएं। डीएम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर केएनपीजी के छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी ने निबंध, पोस्टर, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। एनसीसी, स्काउट और रोवर्स रेंजर्स को ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया। इस दौरान लखनऊ से आकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को बढ़ावा देने वाली छात्रा निशा यादव, लक्ष्मी सरोज को नकद पुरस्कार दिया। डीजे मौर्य बालिका इंटर कॉलेज देवनाथपुर की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुद्दे पर नाट्य मंचन से वाहवाही लूटी। डीएम ने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर हर हाल में मतदान करने का संकल्प दिलाया। स्लोगन में कहा कि लोकतंत्र की ये पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, प्राचार्य डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव, एसडीएम आशीष कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।