फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पालीटेक्निक कॉलेजों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

पालीटेक्निक कॉलेजों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

Mon, 15 Jan 2018 02:33 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक कॉलेजों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
वाराणसी। प्रदेश के सभी पालीटेक्निक कॉलेजों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके साथ ही यहां शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की बायोमेट्रिक हाजिरी भी लगेगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से इसका पूरा खाका तैयार कर औपचारिकताएं पूरी की जाने लगी हैं। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने सर्किट हाउस में पूर्वी क्षेत्र के प्रधानाचार्यों के साथ रविवार को बैठक में इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
विज्ञापन

प्राविधिक कॉलेजों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में टंडन ने कहा कि बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना ही सरकार का प्राथमिकता है, इसको ध्यान में रखते हुए ही काम शुरू हो गए हैं। बैठक में बताया कि जिन कॉलेजों को वाईफाई की सुविधा दी जानी है, उसकी सूची 31 जनवरी तक विभाग की ओर से जारी कर दी जाएगी। इसके चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रधानाचार्यों को उन्होंने बायोमेट्रिक हाजिरी के साथ ही बुक बैंक बनाए जाने का निर्देश दिया, जिससे कि पुस्तकालय में अध्ययन के दौरान छात्रों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा समय से प्रवेश की प्रक्रिया के साथ ही छात्रों की हर समस्या का त्वरित निस्तारण करने का भी निर्देश दिया। बैठक में निदेशक कफील अहमद, संयुक्त निदेशक शैलेंद्र चौधरी के साथ ही पूर्वी क्षेत्र के 43 कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed