{"_id":"5a46a8e84f1c1baa268b6a2a","slug":"181514580200-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने गंगा में लगाई छलांग, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति ने गंगा में लगाई छलांग, पत्नी की मौत
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत विश्वसुंदरी पुल पर शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बाइक से पहुंचे दंपति ने विवाद के बाद गंगा में छलांग लगा दी। पहले पत्नी कूदी और उसे बचाने के लिए पति भी कूद पड़ा। पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही गंगा घाटों पर मौजूद मल्लाहों को भी इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर पति को तो बचा लिया लेकिन पत्नी की मौत हो गई। पति को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की वजह पारिवारिक विवाद बता रही है।
भेलूपुर के बड़ी गैबी निवासी जयप्रकाश विश्वकर्मा (45) शुक्रवार की शाम बाइक से अपनी पत्नी पूनम के साथ विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचे। राहगीरों का कहना है कि दोनों में कुछ देर तक किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान पूनम ने गंगा में छलांग लगा दी। पत्नी को कूदता देख जयप्रकाश भी गंगा में कूद गया।
एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ लंका ने गंगा किनारे पानी में गिर कर तड़प रहे जय प्रकाश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जल पुलिस के जवानों ने महिला का शव खोज कर बाहर निकाला। जय प्रकाश कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। रात करीब नौ बजे जयप्रकाश का छोटा भाई विजय ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। उसने बताया कि जयप्रकाश बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई का काम करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चे पांडेयपुर स्थित ननिहाल में रहते हैं। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में किस बात को लेकर विवाद हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।