फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दौड़ में गाजीपुर के युवाओं ने दिखाया दम

दौड़ में गाजीपुर के युवाओं ने दिखाया दम

Mon, 18 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में गाजीपुर के युवाओं ने दिखाया दम
वाराणसी। रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में रविवार को गाजीपुर जिले की भर्ती हुई। सुबह करीब छह बजे से शुरू हुई दौड़ साढ़े ग्यारह बजे तक चली। कुल 5487 युवकों ने दौड़ लगाई लेकिन भर्ती की पहली बाधा सिर्फ 425 युवक ही पार कर पाए। दोपहर बाद तक इन युवकों की अन्य शारीरिक परीक्षाएं चलती रहीं। मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बाद ये युवक थल सेना का अभिन्न हिस्सा बनकर देश की सेवा कर पाएंगे।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सैदपुर और सदर तहसील से भर्ती में शामिल होने के लिए कुल 9506 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 6263 अभ्यर्थी ही भर्ती में भाग लेने पहुंचे। सुबह छह बजे से शुरू हुई दौड़ में 776 युवक लंबाई कम होने की वजह से दौड़ में शामिल नहीं किए गए। 5487 युवकों ने दौड़ में भाग लिया। एक बार में करीब तीन सौ युवकों को दौड़ाया जा रहा था। दिन में ग्यारह बजे तक दौड़ में 425 युवक दौड़ पास कर भर्ती के अगले चक्र में प्रवेश कर गए। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि सोमवार को गाजीपुर जिले के सैदपुर और सदर तहसील के अलावा अन्य तहसीलों की जीडी, टेकिभनकल एवं क्लर्क की भर्ती होगी। भर्ती में शामिल होने के लिए कुल 9936 युवकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जखनिया, जमानिया और मोहम्मदाबाद तहसील की नर्सिगिं असिस्टेंट और ट्रेडमैन की भर्ती 19 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed