फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रामनगर में इस्तीफा देने का सिलसिला जारी

रामनगर में इस्तीफा देने का सिलसिला जारी

Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में इस्तीफा देने का सिलसिला जारी
रामनगर। नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी गुरुवार को सतह पर आ गई। पहली बैठक शाम को बलुआ घाट स्थित धर्मशाला में निवर्तमान सभासद विनोद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभासद और अध्यक्ष प्रत्याशी के चयन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इनमें विनोद सिंह, शोभनाथ बारी, मुरारी निषाद, पूर्व सभासद कुसुम निषाद, अनुराग चतुर्वेदी, रणजीत चौहान, पंकज राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं बलुआ घाट पर बसपा रामनगर के सेक्टर बूथ एवं वार्ड के पदाधिकारियों की बैठक पूर्व नगर अध्यक्ष धनंजय साहनी के नेतृत्व में हुई। बैठक में जोन कोऑर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष और जिले के पदाधिकारियों पर पार्टी के निष्ठावान एवं वफादारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई गई। नगर अध्यक्ष सहित पांच पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद सेक्टर, बूथ और वार्ड के तमाम पदाधिकारियों ने कहा कि वे पार्टी से नाता तोड़ेंगे। बैठक में सुरेश साहनी, दीपक, राहुल, जितेंद्र, राधेश्याम, अवधेश, मोनू, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed