फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Mon, 06 Nov 2017 02:38 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
वाराणसी। श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज के 60 वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फ्यूजन डांस, राजस्थानी नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुतियों ने आयोजन की छटा को और आकर्षक बना दिया। सभी अतिथियों और अभिभावकों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की काफी सराहना की।
विज्ञापन

रविवार को वार्षिकोत्सव का आगाज गणेश वंदना, स्वागत गीत व कथक नृत्य से किया गया। तत्पश्चात छात्राआें ने विद्या की देवी मां सरस्वती को नमन किया। छात्राओं ने योगा के महत्व को समझाने के लिए मंच पर योगासनों की भी शानदार प्रस्तुतियां की। वार्षिकोत्सव का आकर्षण नाटक मां रहा। नाटक मां में छात्राओं ने मां के महत्व को सभी को समझाने का प्रयास किया। अगली प्रस्तुति में राजस्थानी नृत्य पर तो दर्शक भी झूम उठे। इसके उपरांत श्वेतिमा नागर की छात्राओं ने सितार वादन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि आज के युग में बिना शिक्षा के कोई काम आगे नहीं बढ़ सकता है। बच्चों को जागरूक बनाएं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि विकास दीक्षित ने कहा कि अगर देश को जागरूक करना है तो सबसे पहले घर के हर सदस्यों का शिक्षित होना जरूरी है। विद्यालय के प्रबंधक संजय नागर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेना चाहिए। प्रधानाचार्य डा. मुक्ता पांडेय ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पंकज सिंह, प्रवीण कुमार गोठी, महेश प्रसाद रस्तोगी, सविता जायसवाल, स्वाति त्रिपाठी, श्वेतिमा, बृजेश व नीलम सिंह उपस्थित रहीं। संचालन रजनी प्रभा वर्मा व शशिकला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed