{"_id":"59f397124f1c1bc1678b7d0b","slug":"181509136146-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर 2018 तक शुरू होगा ईएसआईसी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर 2018 तक शुरू होगा ईएसआईसी अस्पताल
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पंडित दीनदयाल राजकीय उपाध्याय अस्पताल परिसर के पास निर्माणाधीन ईएसआईसी अस्पताल दिसंबर 2018 तक चालू हो जाएगा। इसी के साथ यहां सभी चिकित्सकीय सुविधाएं जनता को मिलने लगेंगी। केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन इस अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रथम चरण के काम में देरी पर नाराजगी जताई। सितंबर 2018 तक भवन निर्माण हर हाल में पूरा कराने की हिदायत दी।
मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया है, लिहाजा कार्यदायी संस्था के अलावा उच्चाधिकारी भी इसे लेकर पूरी गंभीरता बरतें कि तय समय पर इसका निर्माण पूरा हो। उन्होंने इंजीनियरों को निर्माण में गुणवत्ता की भी हिदायत दी। 150 बेड के इस अस्पताल के प्रथम चरण में सौ बेड की क्षमता वाले भवन का निर्माण कार्य अक्तूबर 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, जो कि अब तक पूरा नहीं हुआ है। मंत्री ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। इंजीनियरों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह तक इसे पूरा करा लिया जाएगा। इसमें सात मंजिला 50 बेड का सुपरस्पेशिएलिटी ब्लॉक भी बनाया जा रहा है, जहां उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।