फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क हादसों में किशोर सहित पांच की मौत

सड़क हादसों में किशोर सहित पांच की मौत

Sun, 22 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में किशोर सहित पांच की मौत
वाराणसी/चोलापुर/हरहुआ। जिले के मंडुवाडीह, कोतवाली, चोलापुर और बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक किशोर, दो युवक और दो अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत धरसौना गांव स्थित बड़ी बस्ती के सामने शुक्रवार की सुबह बाइक की टक्कर से छात्र अरुण कुमार (14) की मौत हो गई। मजदूरी करने वाले राजेंद्र राम के पांच बेटे और एक बेटी में सबसे छोटा सातवीं का छात्र अरुण साइकिल से चोलापुर बाजार से घर आ रहा था। तभी वाराणसी से धरसौना बाजार की ओर जा रहे पल्सर सवार ने उसकी साइकिल पर जोरदार टक्कर मारी। घायल अरुण को चोलापुर सीएचसी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, शनिवार देर रात मुर्दहा बाजार में बाइक सवार सारनाथ के दीनदयालपुर का आकाश उर्फ सोनू (20) ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे ठेले से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा आकाश का मामा चोलापुर के शिवरामपुर का मनोज और ठेला संचालक आयर निवासी खंझाटी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हाल में चोलापुर सीएचसी से दीनदयाल अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना अंतर्गत विश्वेश्वरगंज स्थित डाकघर के पास गुरुवार की देर रात बाइक से गिरने के कारण कुगबन शहीद निवासी रीशू कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को रीशू की मौत हो गई। पिता शिवधर प्रसाद ने बताया कि डॉक्टरों ने सुबह ऑपरेशन करने की बात कही थी लेकिन कोई आया नहीं और रीशू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव के सामने वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह छह बजे गांव के ही साइकिल सवार गामा यादव (50) को तेज रफ्तार इंडिगो कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद कार लेकर चालक तेजी से बाबतपुर की ओर भाग निकला। परिवारीजनों ने बताया कि गामा जमालपुर स्थित एलपीजी प्लांट में मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस कार ने गामा को कुचला है वह एक निजी कैब कंपनी की है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार और चालक की तलाश में जुटी है।

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत महेशपुर में शनिवार की रात कैंट रोडवेज से इलाहाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस की टक्कर से जमीन कारोबारी बाइक सवार फुलवरिया के अविनाश सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed