फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाजारों में आज बरसेगा धन

बाजारों में आज बरसेगा धन

Tue, 17 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में आज बरसेगा धन
वाराणसी। धनतेरस पर जबरदस्त कारोबार की उम्मीद से बाजार झूम उठा है। नोटबंदी और फिर जीएसटी के बाद यह पहला मौका है जब बाजार में ऐसी रौनक आई है। सराफा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स से बर्तन बाजार तक गुलजार हो गए हैं। ग्राहकों को लुभाने की सबकी अपनी तैयारी है। धनतेरस से पहले आई तेजी से कारोबारी बेहद उत्साहित हैं। उन्हें इस बार धनतेरस पर पिछले साल के कारोबार की तुलना में 15 से 20 फीसदी इजाफे की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले साल धनतेरस पर लगभग नौ सौ करोड़ का कारोबार हुआ था। आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद बाजार मंदा पड़ गया। उसके बाद जीएसटी की ऊहापोह ने हालत और पतली कर दी। ग्राहकी कमजोर पड़ने से मायूस कारोबारियों के लिए धनतेरस और दिवाली का बाजार खुशियों की दोहरी सौगात लेकर आया है। अरसा बाद बाजार में रौनक लौटी है। दूसरे त्योहार के बाद लगन का सीजन शुरू होने से खरीदारी में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। फिलहाल कारोबारियों का पूरा फोकस धनतेरस पर है।
विज्ञापन

सराफा बाजार में सोना की मांग सबसे अधिक है। हीरा और चांदी के बने आभूषण की भी मांग बनी हुई है। सोने और चांदी के सिक्के, नोट और मूर्तियां वजन और गुणवत्ता के आधार पर कई दामों में हैं। सराफा प्रतिष्ठानों पर ऑर्डर के साथ एडवांस बुकिंग जारी है। ऑटोमोबाइल्स सेक्टर, बर्तन बाजार और इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी धूम मची है। धनतेरस से पहले ही खरीदारी के जोर पकड़ने से कारोबारी के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया औ दोपहिया वाहनों के शोरूमों पर बनारस के साथ ही आसपास के जिलों के लोग वाहनों की बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी, एलसीडी टीवी, माइक्रोवेव ओवेन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, होम थियेटर, इंडक्शन चूल्हा, मोबाइल, बर्तन आदि की खरीदारी जोरों पर है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद रीयल एस्टेट भी उछाल मारने की उम्मीद में है। शेयर मार्केट में विभिन्न कमोडिटी एक्सचेंजों के स्थानीय टर्मिनलों पर भी निवेशकों की भीड़ निकल रही है। विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रमुख मंडियां और थोक बाजार होने के कारण पूर्वांचल और बिहार के समीपवर्ती जिलों के फुटकर कारोबारियों ने भी यहां आकर जमकर खरीदारी शुरू कर दी है।

सराफा कारोबार में आया बूम
धनतेरस के लिए सराफा बाजार सज गया है। ग्राहकों के लिए कई विशेष स्कीम और छूट दी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में जिस तरह से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है, वह पूरे बाजार के शुभ संकेत है। कन्हैया लाल मकुंद लाल सर्राफ चौक के अधिष्ठाता रोहित अग्रवाल का कहना है कि ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ऑनलाइन बुकिंग से लेकर नकदी खरीदारी में तेजी आई है। ट्रूसो कन्हैयालाल सर्राफ ज्वेलर्स गोदौलिया के अभय अग्रवाल बताते हैं कि जीएसटी और नोटबंदी के बाद बाजार में काफी गिरावट आई थी लेकिन त्योहारी सीजन में ग्राहकों की अच्छी उपस्थिति ने नई उम्मीद जगाई है। एक सप्ताह से प्री बुकिंग चल रही है। हरे कृष्ण ज्वेलर्स के संतोष अग्रवाल कहते हैं कि पिछले एक साल में पहली बार ग्राहकों का अच्छा मूड दिखा है। बाजार में तेजी है। धनतेरस से दीपावली तक बाजार में उछाल रहने के साथ अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed