फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मारकीन की ड्रेस में रैंप पर इतराए युवा

मारकीन की ड्रेस में रैंप पर इतराए युवा

Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
मारकीन की ड्रेस में रैंप पर इतराए युवा
वाराणसी। बीका डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा। मलदहिया स्थित एक होटल में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में युवाओं ने मारकीन से बने कैजुअल, एथनिक और वेस्टर्न ड्रेस का आकर्षक तरीके से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फ्रेशर्स पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि अभिनेता रतिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि डिजाइनर की डिजाइन तभी सफल है जब वो मार्केट में आए और छा जाए। यह तभी संभव है जब डिजाइन की बारीकियों को ध्यान में रखा जाए। इस दौरान समूह नृत्य, एकल नृत्य, फैशन शो और नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अंत में मिस फ्रेशर्स शीलू पांडेय और मिस्टर फ्रेशर्स का खिताब मोहम्मद हमजा को दिया गया। मिस इवनिंग हृतिका बनी। बेस्ट परफार्मेंस का पुरस्कार साक्षी सेठ, मोस्ट पापुलर स्टूडेंट अबू ओसामा, अवंतिका, मोस्ट सपोर्टिव स्टूडेंट अबू ओसामा, हाजरीन, उज्ज्वल, रितिका और मोहित को मिला। बेस्ट फ्रेशर स्टूडेंट अलीजा को घोषित किया गया। संस्था के निदेशक पंकज टेकरीवाल और सह निदेशक सपना टेकरीवाल ने स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन अर्पण वाही एवं एंजिला ने किया। इस दौरान सरोजनी सिंह, श्वेता, राजकुंवर, अनुपम, आशुतोष, मंदाकिनी, दीपक बाग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed