{"_id":"59dbdc134f1c1b8d698b4ea0","slug":"181507580947-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी कार्यकर्ताओं को ही टिकट : सलिल विश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी कार्यकर्ताओं को ही टिकट : सलिल विश्नोई
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। निकाय चुनाव की हलचल तेज होने के साथ ही भाजपा ने अपनी रणनीतिक मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। सोमवार को यहां आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने पार्टीजनों से मुलाकात कर फीडबैक लिया। प्रत्याशियों के चयन से लेकर माहौल तक पर चर्चा की। शिवपुरवा स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब विश्नोई ने कहा कि टिकट जमीनी कार्यकर्ताओं को ही दिए जाएंगे। इसके लिए बूथ, सेक्टर, वार्ड प्रमुखों से राय ली जा रही है। वार्डों के आरक्षण की स्थिति जारी होने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। दीपावली तक प्रत्याशियों की सूची तैयार होने की उम्मीद है।
कहा कि इस बार यहां की सभी 90 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। जनता के बीच मोदी और योगी सरकार के कार्यों को लेकर जाएंगे। काशी के समुचित विकास के लिए जरूरी है कि केंद्र और राज्य के साथ ही शहर में भाजपा की सरकार हो। सभी वार्डों में चुनाव संचालन समिति का गठन हो गया है। हर समिति में पांच-पांच लोग हैं। चंद्रशेखर उपाध्याय को महानगर समन्वयक बनाया गया है। 11 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन होगा। 18 अक्तूबर को विकास उत्सव पर्व मनाया जाएगा। रंगोलियां बनाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। शाम को निकाय चुनाव प्रभारी ने गढ़वासी टोला, पांडेयपुर और शिवाला वार्ड में पार्टीजनों के साथ बैठक की। वार्ड चुनाव संचालन समिति से फीडबैक लिया। वार्ड की समस्याओं और उनके विकल्पों पर चर्चा की।