{"_id":"59a6a0444f1c1b1d278b484a","slug":"181504092228-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को देंगे जन्मदिन का तोहफा, मांगेंगे रिटर्न गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को देंगे जन्मदिन का तोहफा, मांगेंगे रिटर्न गिफ्ट
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बनारस के विकास के लिए कुछ खास सोचा है, जिसे वे खुद आपसे साझा करेंगे। ऐसे में हमारा भी उनके प्रति कुछ फर्ज बनता है। आगामी 17 सितंबर को आप पीएम के जन्मदिन पर उन्हें स्वच्छ काशी का तोहफा दें। इसके बदले पीएम से रिटर्न गिफ्ट मांगा जाएगा जिससे काशी का विकास हो। बनारस तय कर ले कि स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और गरीबी मुक्त भारत की नींव यहां से रखी जाए। पीयूष गोयल मंगलवार को परेड कोठी स्थित एक लॉन में भाजपा महानगर की ओर से आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से शहर की सफाई में जुट जाएं। पीएम के जन्मदिन वाले दिन कम से कम 1000 स्थानों को स्वच्छ कर वहां की फोटो खींचकर उन्हें तोहफे में दें। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। कहा कि अब बनारस बदल रहा है। स्वच्छता रैकिंग में हम सब मिलकर इस बार इसे टॉप टेन शहरों में स्थान दिलाएंगे। योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी आपकी है। यहां के जनप्रतिनिधि जागरूक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।
मंच पर मौजूद मार्गदर्शक श्यामदेव रायचौधरी, मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर रामगोपाल मोहले, विधायक रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री रत्नाकर, क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र, अशोक चौरसिया, महेश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश त्रिवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम, फूल और किताब देकर किया। संचालन काशीनाथ अकेला और धन्यवाद ज्ञापन नवीन कपूर ने किया। डॉ. रचना अग्रवाल ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम की प्रस्तुति की।