{"_id":"598f6ae64f1c1b966c8b4d68","slug":"181502571238-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बच्चा गिरोह’ के तीन सदस्य पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बच्चा गिरोह’ के तीन सदस्य पकड़े
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल और चार पहिया वाहनों से लैपटॉप चुराने वाले बच्चा गिरोह के तीन सदस्य क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। तीनों के पास से चोरी के 12 स्मार्ट फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। लगभग 15-16 वर्ष की उम्र के ये तीनों किशोर सिगरा के माधोपुर और बड़ागांव के दासेपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ किशोरों का एक बड़ा समूह है जो शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों से लोगों का मोबाइल और लैपटॉप चुराता है। ज्यादातर किशोर मौज-मस्ती और अपने शौक पूरे करने के लिए यह काम कर रहे हैं।
एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने अपने कार्यालय में बताया कि बड़ागांव क्षेत्र में हाल में हुई चोरियों में किशोरों के शामिल होने की बात सामने आई थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली थी कि काजीसराय में तीन किशोर झोले में मोबाइल और लैपटॉप लिए हैं। उन्होंने अपनी टीम और बड़ागांव थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के साथ छापेमारी कर तीनों किशोरों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि चुराए गए मोबाइल और लैपटॉप को वे दालमंडी बेचने ले जा रहे थे। साथ ही हाल ही में हुई उचक्कागीरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी।