फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार दिन की तपन के बाद बारिश से लौटा सुकून

चार दिन की तपन के बाद बारिश से लौटा सुकून

Wed, 19 Jul 2017 01:58 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
चार दिन की तपन के बाद बारिश से लौटा सुकून
वाराणसी। चार दिन की तेज धूप के बाद मंगलवार की शाम हल्की बारिश ने मुरझाए चेहरों पर रौनक बिखेर दी। तपता मौसम खुशनुमा हो गया।बादलों की उमड़-घुमड़ के साथ पुरवा हवा के झोंके बहने से थोड़ी सी राहत मिल गई। अगले 48 घंटे में वाराणसी और आसपास के इलाकों में कहीं तेज तो कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप से बिलबिलाए लोगों को मंगलवार की शाम कुछ देर की बारिश ने सुकून दे दिया। मौसम बदलते ही लोग गंगा घाटों के साथ ही पार्कों की ओर निकल पड़े। युवतियों ने गंगा घाटों और मढ़ियों पर खूब सेल्फी ली। विदेशी सैलानियों ने भी गंगा की मौजों के साथ ही घाटों पर बदले मौसम का लुत्फ उठाया। इसी तरह संत रविदास पार्क, बीएचयू के मधुबन और सारनाथ में भी पर्यटकों और युगलों ने बदले मौसम का आनंद लिया। पिछले चार दिनों से तेज धूप और उमस के बाद शाम को कुछ देर की बारिश के चलते खेतों में धान की नर्सरियों और अन्य फसलों को भी संजीवनी मिल गई।
विज्ञापन


दिन में बढ़ी गंगा, रात को स्थिर
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है। दिन में एक सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से शुरू हुआ बढ़ाव शाम को थम गया। ऊपरी सतह के इलाकों में गंगा के स्थिर होने से फिलहाल बढ़ाव की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय जल आयोग ने मंगलवार की रात 12 बजे गंगा का जलस्तर 62.78 मीटर रिकार्ड किया। खतरे का निशान 71.26 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed