फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   18 lakh 60 thousand children will be given Albendazole medicine on 11 August

Varanasi News: 18 लाख 60 हजार बच्चों को 11 अगस्त को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा

Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
18 lakh 60 thousand children will be given Albendazole medicine on 11 August
जिले में 11 अगस्त को एक से 19 वर्ष के 18 लाख से अधिक बालक-बालिकाओं को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों, मदरसों के शिक्षकों से दवा खिलाने में सहयोग लिया जा रहा है। उन बच्चों को भी दवा खिलाई जाएगी जो स्कूल नहीं जाते हैं। 18 लाख 60 हजार बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं। उनमें खून की कमी हो जाती है, जिसके कारण बच्चे कमजोर होने लगते हैं। दवा खिलाने से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है। कृमि मुक्ति से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि 11 अगस्त को लगभग 7 लाख 50 हजार बच्चे शहरी क्षेत्र के और लगभग 11 लाख 10 हजार बच्चे ग्रामीण क्षेत्र में हैं, जिन्हें दवा खिलाई जाएगी। इस काम में कुल 3914 आंगनबाड़ी केंद्र और 2853 सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय, प्राइवेट स्कूलों, मदरसों में शिक्षकों से दवा खिलाने में सहयोग लिया जाएगा। ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed