फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   37 corona positive patients found in Varanasi

बीएचयू के प्रोफेसर, डॉक्टर समेत 37 में कोरोना की पुष्टि, चार वर्ष का बच्चा भी संक्रमित

Fri, 10 Jul 2020 08:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 10 Jul 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
37 corona positive patients found in Varanasi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में बृहस्पतिवार को 38 मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को भी कोरोना के 37 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें बैंक कर्मी, रेल कर्मचारी, बीएचयू में प्रोफे सर, डॉक्टर, ट्रामा सेंटर में एमटी स्टाफ, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, जल निगम अकाउंटेंट, मदर डेयरी में सेल्समैन के साथ ही चार साल के बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू से स्वास्थ्य विभाग को 166 सैंपल की रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि एक्सिस बैंक महमूरगंज में तैनात लंका के रोहित नगर निवासी 31 वर्षीय कर्मचारी, रोहित नगर लंका निवासी 67 वर्षीय बीएचयू के कृषि संस्थान में प्रोफेसर, पीडब्ल्यूडी में कार्यरत लंका के प्रभातनगर निवासी 46 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


रेशम शॉप चलाने वाले भेलूपुर के जवाहरनगर निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही शिवपुर में एक व्यक्ति, भेलपुर में जवाहर नगर निवासी चार साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चंदौली के धीना में तैनात दुर्गा मंदिर हुकुलगंज निवासी 54 वर्षीय पुलिस कर्मी, सिगरा के चंदुआ छित्तूपुर निवासी 25 वर्षीय जल निगम में अकाउंटेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कपड़े का कारोबार करने वाले भेलपुर के बड़ी पटिया निवासी 55 वर्षीय, रामनगर मदर डेयरी में 39 वर्षीय सेल्समैन और बीएचयू ट्रामा सेंटर में कार्यरत 28 वर्षीय मल्टी टास्किंग स्टाफ, फूलपुर के मंगारी निवासी 30 वर्षीय मुंबई में साफ्टवेयर इंजीनियर, रेलवे डीआरएम आफिस में तैनात 43 वर्षीय केदारनगर कालोनी सुंदरपुर निवासी कर्मचारी, बीएचयू के धनवंतरि हॉस्टल में 23 वर्षीय डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए हैं।

कोतवाली के मंगला गौरी रामघाट निवासी 67 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक के साथ ही चौक के चाहमामा निवासी 46 वर्षीय सेल्समैन के साथ ही मंडुवाडीह, सारनाथ में महिला-छात्र भी संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही ईएसआई में आठ और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 760 हो गई है। इसमें 432 डिस्चार्ज, 26 की मौत के बाद अब 302 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। 

दो दिन में ही 75 नए मरीज, अब भी 1699 रिपोर्ट बाकी
वाराणसी। दो दिन में ही 75 नए मरीज मिल चुके हैं। जुलाई महीने में अब तक की बात करें तो दस दिन में ही 254 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को हॉट स्पॉट सहित अन्य जगहों से कुल 228 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। अब तक 15037 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें 13338 की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी भी 1699 सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। 

रेड जोन में पहुंचे 186 हॉट स्पॉट
शुक्रवार को नए मरीज मिलने के बाद जिले में 14 नए हॉट स्पॉट बनाए गए। इसके साथ ही अब कुल 371 में से 186 रेड जोन, 43 आरेंज जोन और 142 हॉट स्पॉट ग्रीन जोन में आ गए हैं। इसके अलावा पहले से ही आरेंज जोन में रहा चंदुआ सट्टी अब नया मरीज मिलने के बाद रेड जोन में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed