Varanasi: सात महीने में हेपेटाइटिस के 1767 मरीज मिले, 52 बंदियों में भी पुष्टि; पढ़ें BHU अस्पताल का आंकड़ा
हेपेटाइटिस संक्रमित मरीजों को लेकर वाराणसी का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है। इस बीच, 52 बंदियों में भी हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई है। इनकी निशुल्क स्क्रीनिंग करवाकर दवाइयां दी जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में जनवरी से जुलाई तक 1767 हेपेटाइटिस संक्रमित मिल चुके हैं। पांच साल का आंकड़ा देखा जाए तो, कुल 10190 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 52 बंदियों में भी हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई है। यह जानकारी गैस्ट्रोइन्टरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश कुमार यादव और डॉ. बृजेश कुमार पांडेय शनिवार को दी।
विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी से लीवर सिरोसिस, लीवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हर साल 28 जुलाई को हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन निशुल्क स्क्रीनिंग की जाएगी।दवाएं दी जाएंगी। वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम 14 सितंबर 2020 से संचालित है।
इसके तहत निशुल्क जांच व वायरल लोड टेस्ट कराया जा रहा है। अब तक लगभग 10190 मरीजों को पंजीकृत किया गया है। डॉ. देवेश ने बताया कि हेपेटाइटिस बी के 7734 पॉजिटिव केस हैं जबकि हेपेटाइटिस सी के पॉजिटिव केस 2456 हैं। अब तक हेपेटाइटिस बी के 57 और सी के 1375 मरीज निगेटिव हो चुके हैं।
थकान, भूख न लगना, पेट दर्द, उल्टी-दस्त है लक्षण
विभागाध्यक्ष ने बताया कि हेपेटाइटिस के लक्षण में गहरी थकान, भूख न लगना, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, जोडो में दर्द, पीलिया शामिल हैं। इससे बचाव के लिए साफ सुथरी सिरिंज का प्रयोग, सुरक्षित टैटू / नाक, कान छेदवाना, जन्मजात शिशु का हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण कराना, लक्षण होने पर हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग कराते रहना चाहिए।