फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नर्सिंग डे पर रक्तदान कर लिया सेवा का संकल्प

नर्सिंग डे पर रक्तदान कर लिया सेवा का संकल्प

Sun, 12 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग डे पर रक्तदान कर लिया सेवा का संकल्प
वाराणसी। इंटरनेशनल नर्सिंग डे पर शनिवार को नर्सिंग संस्थानों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगल को याद किया। इस दौरान छात्र-छात्राआें ने आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान, विचार गोष्ठी, सामूहिक प्रार्थना के साथ ही जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

आईएमए ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में आशीर्वाद नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने 38 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। इस दौरान आईएमए की सचिव डॉ. मनीषा सिंह और आशीर्वाद इंस्टीट्यूट के डॉ. एसपी गुप्ता ने सभी को रक्तदान की महत्ता बताने के साथ ही इस तरह के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. ऊषा गुप्ता, डॉ. शलभ गुप्ता, डॉ. कावेरी गुप्ता, डॉ. समीर गुप्ता, डॉ. दीपाली गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एपेक्स कॉलेज आफ नर्सिंग में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो. डीएलएस अग्रहरि, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट किरण मिश्रा, डॉ. आरएन सिंह, प्रधानाचार्य प्रो. अनीता नंदी ने पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। चेयरमैन डॉ. एसके सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उधर जीवनदीप स्कूल ऑफ नर्सिंग में आयोजित कार्यक्रम में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चेयरमैन डॉ. एके सिंह, डॉ. प्रसन्न कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर कैंटोंमेंट स्थित एक मॉल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजिर काउंसिल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजित कैंप में 26 यूनिट रक्तदान हुआ। कैंप में आर्मी कमांड हास्पिटल, रेड क्रास सोसायटी ऑफ इंडिया, रोटरी, लायंस क्लव व मंडलीय अस्पताल ने भी सहयोग दिया। इस दौरान एलजी इलेक्ट्रानिक्स इंडिया उमेश धाल ने कहा कि एक इंसान दूसरे इंसान को जो सबसे बहुमूल्य उपहार दे सकता है वह है रक्त। हम दूसरे लोगों के साथ खून का रिश्ता बना सकते हैं। देश के साथ एक मजबूत जुड़ाव बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed