{"_id":"5ccdfd8bbdec22072b5a4ab5","slug":"171557003659-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैनी का दूसरे दिन भी असर, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैनी का दूसरे दिन भी असर, गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फैनी तूफान का असर दूसरे दिन शनिवार को भी देखने को मिला। दिन भर तेज हवाएं तो चलती रहीं लेकिन उनमें नमी की वजह से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी इस तरह का मौसम रविवार को भी बने रहने की संभावना है।
पिछले एक सप्ताह से तेज धूप, गर्म हवा के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। इस वजह से गर्मी भी अधिक पड़ रही थी, लेकिन दो दिन से मौसम के बदले मिजाज से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को दिन में धूप रही लेकिन ज्यादा गर्मी नहीं रही। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। दो दिन पहले जहां दिन में तेज धूप की वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा था, वहीं हवा में नमी रहने की वजह से शनिवार को गर्मी कम रही और सड़कों पर भी चहल-पहल अधिक रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और 38 डिग्री तक पहुंच गया लेकिन ज्यादा गर्मी नहीं रही। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि फैनी तूफान वापस चला गया है, उसका असर इधर नहीं है। बताया कि अगले सप्ताह से गर्मी फिर बढ़ेगी और धूप भी तेज होगी।