{"_id":"5ccb55e7bdec22070f67e218","slug":"171556829671-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को तेजाब पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को तेजाब पिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता। एक लाख रुपये मायके से न लाने पर चंदापुर गांव की विवाहिता को ससुराल के लोगों द्वारा तेजाब पिलाने का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर विवाहिता के चाचा की तहरीर पर ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में गुरुवार को लोहता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विवाहिता को गंभीर हाल में बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोहता थाने पहुंचे चंदापुर के इकबाल खां ने तहरीर दी। तहरीर के अनुसार उनकी भतीजी चांदनी की शादी 2017 में लोहता थाना अंतर्गत रहीमपुर निवासी कलाम से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये मायके से लाने के लिए चांदनी को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर बुधवार को ससुराल वालों ने चांदनी को तेजाब पिला दिया। इकबाल की तहरीर के आधार पर चांदनी की सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला के ससुर नेसार अहमद उर्फ जरसू और जेठ सलाम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।