फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो बूंद जिंदगी के साथ दो पल देश के लिए

दो बूंद जिंदगी के साथ दो पल देश के लिए

Sat, 06 Apr 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दो बूंद जिंदगी के साथ दो पल देश के लिए
वाराणसी। पल्स पोलियो के साथ वाराणसी में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत रविवार से होगी। इस अभियान के तहत सात लाख 30 हजार घरों में जाने वाले पल्स पोलियो अभियान की टीम मतदान के लिए भी जागरूक करेगी। इसके लिए दो बूंद जिंदगी के साथ दो पल देश के लिए का नारा भी दिया गया है। इस अभियान की तैयारी और कार्ययोजना के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जिला टास्क फोर्स के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के साथ घरों तक मतदाता जागरूकता का संकल्प पत्र भी पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर का विजिट की जाए। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को जिला महिला चिकित्सालय में अभियान की शुरुआत कर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 8 से 15 अप्रैल तक टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डा. बीएस राय ने बताया कि अभियान के लिए जिले में कुल 5.64 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सात अप्रैल के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 1,090 एवं शहर में 810 बूथ बनाए गए हैं, 1265 टीमें बनाई गईं हैं। बूथ स्तर पर 340 एवं टीम स्तर पर 360 पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed