{"_id":"5c37ae9cbdec227347764340","slug":"171547153052-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएएफ की नई बटालियन के लिए जमीन खरीदने को जारी हुआ 21.55 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएएफ की नई बटालियन के लिए जमीन खरीदने को जारी हुआ 21.55 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स सीआरपीएफ के रैपिड एक्शन फोर्स आरएएफ की नई वाहिनी भंदहा कला गांव में स्थापित करने के मद्दनेजर जमीन अधिग्रहीत करने के लिए 21,55, 05,800 रुपये राज्यपाल राम नाईक ने मंजूर किया है। इस धनराशि का उपयोग आगामी 31 मार्च तक हर हाल में कर लिया जाना है।
रैपिड एक्शन फोर्स की पांच नई वाहिनी स्थापित करने का निर्णय वर्ष 2018 में लिया गया था। इसके तहत जिले की सदर तहसील के कटेहर परगना के भंदहा कला गांव में 20.008 हेक्टेयर जमीन में आरएएफ की नई वाहिनी स्थापित की जानी है। इसमें 16.814 हेक्टेयर जमीन नागरिक उड्डयन विभाग की और 0.340 हेक्टेयर जमीन ग्राम सभा की है। बाकी की 2.854 हेक्टेयर जमीन काश्तकारों की है और इसके अधिग्रहण के लिए मुआवजा दिया जाना है।
इस संबंध में प्रदेश के गृह पुलिस अनुभाग के संयुक्त सचिव एसपी उपाध्याय ने पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर अधिग्रहीत की जाने वाली काश्तकारों की जमीन के प्रतिकर के लिए स्वीकृत किए गए 21.55 करोड़ रुपये की जानकारी दी है। यह 21.55 करोड़ रुपया जिलाधिकारी के डिपाजिट खाते में रहेगा और नियमानुसार खर्च किया जाएगा।