{"_id":"5c3508babdec22571073629f","slug":"171546979514-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति का प्रसार करेंगे प्रवासी भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति का प्रसार करेंगे प्रवासी भारतीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कालेज में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों की भूमिका’, ‘भारतीय संस्कृति के प्रसार में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ और ‘प्रवासी भारतीय सम्मेलन की प्रासंगिकता : वाराणसी के परिप्रेक्ष्य में’, इन तीन विषयों पर प्रतिभागियों ने खुलकर विचार रखे।
प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें बीएससी की छात्रा शृंखला मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बीए के छात्र विकास साहनी रहे। तीसरा स्थान बीकॉम की छात्रा शिवांगी त्रिपाठी ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए बीएड के छात्र रत्नशंकर पांडेय को चुना गया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ऋचा सिंह और अध्यक्षता डॉ. बलबीर सिंह ने की। निर्णायक मंडल में मेजर डॉ. पीके पांडेय, डॉ. निल कुमार और डॉ. राम आशीष रहे। इस अवसर पर डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. विवेकानंद सिंह, डॉ. रूपाली, डॉ. चंद्रप्रभा गुप्ता व डॉ. साधना सिंह मौजूद रहीं। इसी क्रम में 10 जनवरी को प्रश्न मंच का आयोजन किया जाएगा।