फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों पर अतिक्रमण और गंदगी

सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों पर अतिक्रमण और गंदगी

Fri, 14 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों पर अतिक्रमण और गंदगी
वाराणसी। लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों पर अतिक्रमण और गंदगी का बोलबाला है। कई जगहों पर जल निकासी नहीं होने की वजह से आसपास भी गंदगी फैली हुई है। इन्हीं कारणों से लोग यहां जाने से भी कतराते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज विभाग, नगर निगम, परिवहन निगम सहित अन्य विभागों की ओर से लोगों की सहूलियत के लिए शहर में प्रसाधन केंद्र बनाए गए हैं। मगर विभागों की लापरवाही से इनकी हालत खस्ता है। चांदपुर बौलिया में बने सुलभ शौचालय के सामने अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। प्रसाधन केंद्र के सामने ठेला, खोमचा और गुमटियां लगी रहती हैं। इतना ही नहीं, यहां सड़कों किनारे ट्रक खड़े होने से राहगीरों को यह दिखता ही नहीं। चांदपुर चौराहे पर बना प्रसाधन केंद्र बहुत ही जर्जर है। साफ-सफाई के अभाव में चारों तरफ गंदगी है। यहां लोग जाने से कतराते हैं। ऐसा ही हाल कैंट रोडवेज बस अड्डे का है। यहां स्टापेज के समीप सुलभ शौचालयों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पूरी गंदगी फैली है। दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में लोग जिम्मेदारों को कोसते नजर आते हैं। इस बाबत डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने कहा कि सार्वजनिक प्रसाधन केंद्रों के साफ-सफाई के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिया गया है। बुधवार को इनका निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed