{"_id":"5c0ece9abdec22418130b798","slug":"171544474266-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्रर सड़क पर चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्रर सड़क पर चलना दूभर
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह चौराहे से थाने की ओर से जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। जिसे यहां आए दिन जाम लगता है। पुलिस प्रशासन ने जाम से निबटने के लिए खराब सड़क को जिम्मेदार मानते हुए इसे ठीक कराने की पीडब्ल्यूडी से मांग भी की है। अब तक पीडब्ल्यूडी ने सड़क को दुरुस्त नहीं कराया है। व्यापारियों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
आए दिन यहां भीषण जाम लग रहा है। गाड़ियों को गड्ढे से बचाने के लिए वाहन चालक गलत लेन में घुस जाते हैं। इसके चलते कई बार वाहनों की आपस में टक्कर भी होती है। मंडुवाडीह आरओबी के निर्माण के बाद शहर से इलाहाबाद जाने वाले चार पहिया वाहन इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को बीएचयू या डीरेका जाना होता है, वे भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। यह सड़क इस समय यातायात के लिहाज से काफी अहम है। कैंट के पास चौकाघाट फ्लाईओवर की बीम गिरने के कारण रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां के वाहनों को मंडुवाडीह की ओर घुमाया गया है। ऐसी परिस्थिति में इस सड़क का निर्माण बेहद जरूरी है।