{"_id":"5be0a878bdec226959416e63","slug":"171541449848-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर सात अरब से अधिक का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर सात अरब से अधिक का कारोबार
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इस साल भी महंगाई के बावजूद धनतेरस बाजार झूम उठा। सराफा बाजार में सोना, चांदी और डायमंड की जमकर खरीदारी हुई। प्रमुख कारोबारियों की माने तो पिछले एक पखवारे से शुरू हुई बिक्री धनतेरस के दिन उफान पर रही। अकेले धनतेरस पर एक ही दिन में सात अरब रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। पिछले साल धनतेरस पर बनारस में 5.5 अरब से अधिक का कारोबार हुआ था।
चाहे सराफा बाजार हो या ऑटोमोबाइल्स सेक्टर, बर्तन बाजार की बात करें या इलेक्ट्रानिक सामान समेत अन्य की। रिकार्ड मांग और बिक्री का अनुमान कारोबारियों ने लगा रखी थी। यही कारण है कि कारोबारियों ने भरपूर स्टॉक भी कर लिया था। वजह साफ है कि यहां पर विविध आइटमों की प्रमुख मंडियां और थोक बाजार होने के कारण पूर्वांचल व बिहार के समीपवर्ती जिलों के फुटकर कारोबारी भी जमकर खरीदारी करते हैं। स्थानीय ग्राहक हैं सो अलग से। चूंकि पहले से आर्डर ही नहीं बल्कि एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी। इसलिए थोक ही नहीं फुटकर कारोबार भी दमदार रहा। इस बार भी गिफ्ट आइटमों में सोने के अलावा चांदी के नोटों, सिक्कों व मूर्तियों की डिमांड अधिक है। ज्वेलर्स भी इस गोल्डेन चांस को भुनाने में जुटे हुए हैं। शेयर मार्केट में विभिन्न कमोडिटी एक्सचेंजों के स्थानीय टर्मिनलों पर भी निवेशकों की भीड़ रही।
दो हजार बाइक तो आठ सौ चार पहिया वाहनों की बिक्री
दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर सुबह से ही जबर्दस्त भीड़ रही। दोपहिया वाहन विक्रेताओं की मानें तो बीते एक पखवारे में तीन हजार से अधिक बाइक सड़क पर उतर चुकी है। अकेले धनतेरस पर डेढ़ से दो हजार बाइक की डिलेवरी हुई। इसके अलावा सात, आठ सौ चार पहिया वाहन भी सड़क पर देर रात तक उतरे। इसमें लक्जरी गाड़ियों से लगायत ट्रैक्टर, ऑटो, विक्रम और मालवाहन भी शामिल हैं। इलेक्ट्रानिक्स मार्केट में भी बूम रहा। कंपनियों की स्कीमों का लाभ उठाते हुए लोगों ने फ्रीज, वांशिंग मशीन, एलईडी, एलसीडी टीवी, माइक्रोवेव ओवेन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, होम थियेटर, इंडक्शन चूल्हा, लैपटॉप, डेस्कटॉप आदि खरीदे। अबकी लैपटॉप की बिक्री में भी 30 से 40 फीसदी इजाफा हुआ। मोबाइल बाजार भी चमका रहा।
विज्ञापन
स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की जबरदस्त खरीदारी
बर्तनों की दुकानों पर पीतल, तांबा के मुकाबले स्टेनलेस स्टील के आइटमों की बिक्री हुई। इंडक्शन बर्तन, क्राकरी आइटम भी ग्राहकों की पसंद में रहा। गैस चूल्हा, कूकर, मिक्सी की बिक्री भी खूब हो रही है। रीयल एस्टेट में अबकी बूम की स्थिति नहीं रही फिर भी बेहतर कारोबार की बात सामने आई। इसके अलावा बनारसी समेत अन्य प्रकार की साड़ियां, लहंगे, सलवार-सूट आदि की भी खरीदारी जमकर हुई। कारोबारियों की मानें तो प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर मार्केट में जान फूंक दिया है।