फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षा के बिना मानव जीवन निरर्थक

शिक्षा के बिना मानव जीवन निरर्थक

Sun, 09 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के बिना मानव जीवन निरर्थक
ज्ञानपुर। अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शनिवार को सोसायटी फॉर डेवलपमेंट और सार्थक संस्था की ओर से चकवां मंदिर पर शिक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें साक्षरता को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसी तरह बीआरसी ज्ञानपुर से साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। चकवां मंदिर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन बेकार है। महिला शिक्षा पर जोर दिया। तारा अक्षर महिलाओं को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से महिलाओं को शिक्षित करने का कदम सराहनीय है। जिला विधिक प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पूर्णिमा सागर ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया और विधिक जानकारी दी। संस्था के ब्लॉक कोआर्डिनेटर राजेश कुशवाहा ने कहा कि संस्था ने अब तक औराई ब्लॉक के 28 गांवों की तीन हजार महिलाओं को साक्षर किया जबकि 2020 तक सात हजार महिलाओं को साक्षर करने का लक्ष्य तय किया गया है। मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, प्रवीण कुमार, सुभाष चंद्र, अंर्जुन चंद्र, राकेश कुमार, कृष्ण मुरारी आदि रहे। वहीं दूसरी ओर अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीआरसी ज्ञानपुर में साक्षरता रैली निकाली गई। रैली को राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अखिलेश यादव और जिला समन्वयक नीरज उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे शिक्षा से जुड़े तमाम स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। नगर भ्रमण करने के बाद रैली बीआरसी पर आकर समाप्त हुई। इसके बाद प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, आदर्श प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गोष्ठी आयोजित कर शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मानिक चंद्र यादव, रागिनी देवी, वरूण कुमार तिवारी, वंदना, विमल कुमार मिश्रा, सभाजीत यादव, मूलचंद्र गुप्ता, सारिका श्रीवास्तव, रेनू यादव, जमाल अख्तर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed