{"_id":"5b80717042c7924651654aa8","slug":"171535144304-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की 27 दुकानों के जरिए हुआ खाद्यान्न घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की 27 दुकानों के जरिए हुआ खाद्यान्न घोटाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कंप्यूटराइज्ड सिस्टम में सेंधमारी कर सरकारी अनाज का घोटाला करने वाली 27 दुकानों को चिन्हित किया गया है। जिले की इन 27 दुकानों पर 13 कार्डो का 2064 बार प्रयोग किया गया है और इसके जरिए करीब 600 क्विंटल गरीबों के हिस्से का अनाज हड़प किया गया है। इस घोटाले के मास्टरमाइंड सिस्टम हैक कर ना सिर्फ आधार कार्ड के नंबरों में हेराफेरी की है, बल्कि ई पॉश मशीन के थंब इंप्रेशन को भी अपने हिसाब से उपयोग किया। प्रदेश में हुए खाद्यान्न घोटाले के खुलासे के बाद जिला प्रशासन इसमें शामिल मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गया है।
वाराणसी 542 सरकारी राशन की दुकानें हैं। प्रदेश सरकार ने राशन दुकानों की आपूर्ति में पारदर्शिता के लिए आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक किया है। मगर घोटालेबाजों ने कंप्यूटराइज्ड सिस्टम को हैक कर आधार कार्ड के नंबरों में हेराफेरी कर उन्हें अपलोड कर दिया। इसके बाद ई पॉश मशीन में थंब इप्रेशन भी शामिल करा लिया। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि शासन से मिली सूचना के आधार पर वाराणसी की दुकानों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। इसमें 27 दुकानें चिन्हित की गई हैं, जहां से गड़बड़ी ह़ुई है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।