{"_id":"5ab017454f1c1bc0078b6170","slug":"171521489733-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में भरी हुंकार
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
भदोही। बिजली के निजीकरण के विरोध में बुधवार को विद्युत कर्मियों ने जुलूस निकाल कर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव को ज्ञापन सौंप कर निजीकरण के फैसले को रद्द करने की मांग उठाई।
दोपहर तीन बजे सिविल लाइन स्थित कार्यालय से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए पकरी के फूलन देवी तिराहे तक जुलूस निकाला। यहां पूर्व सपा विधायक जाहिद बेग को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक ने उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया। यहां से कर्मचारी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भदोही तहसील पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप सौंपा गया। एसडीओ गोविंद प्रसाद ने कहा कि विद्युत वितरण निजी क्षेत्र में जाने से जनता पर बोझ बढ़ेगा। इसमें एके श्रीवास्तव, मित्तरंजन सिंह, सुनील यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, एसडी यादव, माधो द्विवेदी, विनोद यादव, राजकुमार सिंह, मो.नसीम, संतोष श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद यादव, संजय सिंह, दीपक कुमार, ध्रूव कुमार, शैलेंद्र मौर्य आदि शामिल थे।