फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1876 ने छोड़ी परीक्षा, चार रस्टीकेट

1876 ने छोड़ी परीक्षा, चार रस्टीकेट

Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
1876 ने छोड़ी परीक्षा, चार रस्टीकेट
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बृहस्पतिवार को परीक्षार्थियों को भौतिक विज्ञान के सूत्रों और गणितीय प्रश्नों का भूत डरा गया। शायद यही वजह रही कि अकेले भौतिक विज्ञान की परीक्षा से 1833 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। साथ ही सुबह की रंजन कला की परीक्षा में भी पंजीकृत एक भी परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुआ। दोनों पालियों में कुल 1876 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान तीन छात्राएं समेत चार नकलचियों को दबोचा गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को कक्षा 10 की सुबह की पाली में रंजन कला की परीक्षा हुई। इसमें कुल 16 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें सभी ने परीक्षा छोड़ दी। एक भी उपस्थित नहीं हुआ। शाम की पाली में हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा में 61 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 56 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट की शाम की पाली में भौतिक विज्ञान और बहीखाता एवं लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। भौतिक विज्ञान में कुल 16277 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1833 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 14441 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बहीखाता एवं लेखाशास्त्र में 359 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 337 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दस्तों ने चक्रमण किया। दोनों पालियों में चार नकलची पकड़े गए। दस्तों ने उन्हें रस्टीकट कर दिया। डायट प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव के सचल दस्ते ने महराजी देवी इंटर कॉलेज मरसड़ा, अरता और हीरानंद बालिका इंटर कॉलेज बेरवां पहाड़पुर केंद्रों से एक-एक छात्राओं को नकल करते हुए पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। इसी तरह इंटरमीडिएट कॉलेज दुर्गागंज में एक छात्रा रस्टीकेट की गई। मोढ़ संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के लक्ष्मन प्रसाद इंटर कॉलेज वीरभद्रपुर करियांव में भौतिक विज्ञान की परीक्षा दे रहे एक छात्र को प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह यादव ने नकल के साथ पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। बता दें कि यहां सेवा सदन इंटर कॉलेज का सेंटर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed