{"_id":"5a7b56b24f1c1b92268b8daa","slug":"171518032562-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के विरोध में जारी रहेगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के विरोध में जारी रहेगा कार्य बहिष्कार
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बुधवार को हुई बैठक में तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि एसडीएम और तहसीलदार (न्यायिक) कोर्ट को सहयोग जारी रखेंगे।
बार अध्यक्ष सूर्यप्रसाद द्विवेदी ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। जाति, आय अथवा निवास प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए लोगों को अपना अमूल्य समय और पैसा बर्बाद करना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार के खात्मे तक आंदोलन चलाते रहने की बात कही गई।
बैठक में निर्णय के बारे में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भी अवगत कराने का निर्णय लिया गया। संचालन सुरेंद्र कुमार दूबे ने किया। नंदलाल राय, महेंद्र नाथ बिंद, चंद्रकेश पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, पुष्पराज पांडेय, पंकज यादव, अमर बहादुर सिंह, धनुषधारी सिंह, अशोक दूबे, अरुण कुमार दूबे, मनोज सरोज, दशरथ कुशवाहा, दिनेश मौर्य, लालधर पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, लालचंद सरोज, ओमप्रकाश गौतम, राम कुमार आदि थे।