फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिर्फ रोजगार के लिए न पढ़ें, रोजगार देने के लिए पढ़ें

सिर्फ रोजगार के लिए न पढ़ें, रोजगार देने के लिए पढ़ें

Sun, 21 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ रोजगार के लिए न पढ़ें, रोजगार देने के लिए पढ़ें
बड़ागांव (वाराणसी)। बलदेव पीजी कॉलेज में वैदिक शिक्षा परिषद के तीन दिवसीय शतवार्षिक समारोह के दूसरे दिन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि बलदेव वैद्य जी ने सौ वर्ष पूर्व भांप लिया था कि स्वास्थ्य व शिक्षा महत्वपूर्ण विषय है। इनके बगैर स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से कहा सिर्फ डिग्री लेने के लिए न पढे़ं। बदलते वैश्विक परिवेश में शिक्षा के साथ नई तकनीकी शिक्षा जरूरी है। यदि नई तकनीक और संचार की जानकारी है तो आपको नौकरी बुला कर दी जाएगी। साथ ही सलाह दी कि सिर्फ रोजगार के लिए न पढ़ें, रोजगार देने के लिए पढ़ें।
विज्ञापन

छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि पांच वर्षों में डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया के तर्ज पर देश का विकास हो। सिर्फ उनके चाहने से नहीं बल्कि युवा शक्ति को जागना होगा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझना होगा। शिक्षा का आशय अध्ययन ही नहीं बल्कि अपनी शिक्षा को राष्ट्रहित व मानवता के लिए कितना प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि आप शिक्षा ग्रहण करें और खुद से ये जरूर पूछें कि आप शिक्षा क्यों ले रहे हैं, क्या आप उन मूल्यों व संस्कारों को पूरा कर रहे हैं जिन्हें आप पूरा करने के लिए शिक्षा के मंदिर में आए थे।
विज्ञापन

वैदिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. एस डी अग्रवाल ने मनोज सिन्हा के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी के सिंह व संचालन डॉ. उदय प्रकाश पांडे ने किया। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने पं. बलदेव वैद्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक एवं वैदिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. एस डी अग्रवाल ने स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा को भाजपा नेता विनय सेठ ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की प्रतिमा भेंट की। केंद्रीय मंत्री ने नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed