फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नीदरलैंड की युवतियां कचहरी में खींच रहीं थी फोटो, हड़कंप

नीदरलैंड की युवतियां कचहरी में खींच रहीं थी फोटो, हड़कंप

Thu, 04 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड की युवतियां कचहरी में खींच रहीं थी फोटो, हड़कंप
वाराणसी। आतंकी हमलों का दंश झेल चुके दीवानी कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की बुधवार को पोल खुल गई। प्रतिबंध के बावजूद कचहरी परिसर में नीदरलैंड की दो युवतियां घूम-घूम कर फोटो खींचती रहीं और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। कुछ अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताते हुए जिला जज दिनेश कुमार शर्मा के कार्यालय में सूचना दी तो उनके नाजिर ने दोनों युवतियों को पकड़ा। जिला जज ने दोनों युवतियों के कैमरे से फोटो डिलीट कराई। दोनों ने जिला जज को बताया कि उन्हें फोटो खींचने के प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी और माफी मांगी तो उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नीदरलैंड की दो युवतियां भारत भ्रमण पर आई हुई हैं और मणिकर्णिका घाट के समीप एक गेस्ट हाउस में ठहरी हुई हैं। दोनों पर्यटन स्थलों की डाक्यूमेंट्री बनाती हैं। बुधवार को दोनों कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के पास प्रशासनिक अनुमति संबंधी कागजात तैयार कराने आईं थी। इसी दौरान दोनों अपने कैमरे से कचहरी परिसर की फोटो खींचने लगीं। फोटोग्राफी करते देख कुछ अधिवक्ताओें ने आपत्ति जताते हुए जिला जज के कार्यालय में सूचना दी। इस पर नाजिर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने दोनों युवतियों को जिला जज के सामने पेश किया। जिला जज ने दोनों से पूछा कि प्रतिबंध के बावजूद कचहरी परिसर में फोटो क्यों खींच रहीं थी। दोनों ने बताया कि जैसे वे गंगा घाटों सहित अन्य स्थानों की फोटो खींचती हैं वैसे ही यहां भी किया। उन्हें प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। इसके बाद जिला जज ने कैमरे से खींची गई फोटो को देखा और डिलीट कराया। साथ ही कचहरी की दोबारा फोटोग्राफी न करने की चेतावनी देकर उन्हें परिसर से बाहर जाने का आदेश दिया। वहीं, समूचे घटनाक्रम से पुलिस अनजान बनी रही। जबकि, कचहरी के चारों प्रवेश द्वार पर पुलिस तैनात रहती है और परिसर में पीएसी के जवान चक्रमण करते रहते हैं। इसके बावजूद कचहरी परिसर में विदेशी युवतियों द्वारा फोटो खींचा जाना समझ से परे है और पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed