{"_id":"5a41630a4f1c1b001c8baec7","slug":"171514234634-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर कड़ाई से लगाएंगे अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर कड़ाई से लगाएंगे अंकुश
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को अपना प्रभार संभाल लिया। निवर्तमान उपाध्यक्ष पुलकित खरे को हरदोई का जिलाधिकारी बनाए जाने के बाद 2008 बैच के आईएएस राजेश कुमार को यहां वीडीए की जिम्मेदारी शासन ने सौंपी है। प्रभार संभालने के बाद नवागत वीडीए वीसी ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि सुनियोजित विकास पर उनका फोकस होगा। जो भी नियम विरुद्ध अवैध निर्माण कराए गए हैं, उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अनियोजित विकास पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में नवागत वीडीए वीसी ने कहा कि विकास योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर कार्यान्वित कराया जाएगा। काशी की प्राचीनता एवं धार्मिकता को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विकास के लिहाज से कार्य कराए जाएंगे। शहर के नागरिकों, जनप्रतिनिधयों के साथ सामंजस्य स्थापित कर विकास का खाका खींचा जाएगा। यहां तैनाती से पहले राजेश कुमार निदेशक, कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत थे। बरेली में बतौर एसडीएम उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद मुरादाबाद के सीडीओ और फिर संत कबीर नगर, कन्नौज और मथुरा के जिलाधिकारी रहे। वह मूलत: राजस्थान के अलवर जिले निवासी हैं।