{"_id":"5a3821e64f1c1ba7668bb014","slug":"171513628134-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों का विरोध पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों का विरोध पांचवें दिन भी जारी
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रोडवेज कर्मियों ने उत्पीड़न और मांगें पूरी न होने के विरोध में सोमवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। पांचवें दिन भी महानगर की 36 बसें नहीं चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि क्षेत्रीय प्रबंधक की सह पर नीचे के अधिकारी परेशान करते हैँ और उत्पीड़न कर रहे हैँ।
कर्मचारी नेता जंगबहादुर ने कहा कि सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने मंडलायुक्त से मुलाकात की, उन्होंने जिलाधिकारी को मामले को निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया लेकिन वहां बात नहीं बनी। इससे नाराज कर्मी जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। बाद में जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी को मामले को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। सिटी बस की 130 बसें रोजाना संचालित होती हैं। इसमें 70 बस चलीं जबकि 36 बसें नहीं चल सकी। बाकी बसें खराब होने के कारण वर्कशाप में है। धरने पर बैठने वालों में चंद्रशेखर तिवारी, अखिलेश यादव,अखिलेश सिंह मौजूद रहे। इधर आरएम पीके तिवारी ने पुराने 11 संविदा कर्मचारियों को काम पर बुला लिया और 12 नए कर्मचारियों को काम दे दिया गया है।