{"_id":"5a2af6c04f1c1b72548c216b","slug":"171512765120-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी : डॉ. नीलकंठ तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी : डॉ. नीलकंठ तिवारी
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। परिवर्तन लाने का काम स्वतंत्रता संग्राम से ही किया जा रहा है। आज भी उनकी समाज में महती आवश्यकता है। यह बातें तहसील पिंडरा में अधिवक्ता शेड के लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के विधि व न्याय राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की समस्याओं के प्रति गंभीर है। उन्होंने अधिवक्ताओं को वकीलों के हितों की अनदेखी नहीं होने का विश्वास दिलाया। उन्होंने स्वच्छता, भ्रष्टाचार, अशिक्षा व वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं का आह्वान किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ. एन एन यादव ने बार व बेंच के योगदान की चर्चा करते हुए सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। अध्यक्षता यूपी बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह व धन्यवाद बार अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व संचालन बार महामंत्री रामभरत यादव ने किया। वही अधिवक्ता आनंद मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस दौरान तहसीलदार के के मिश्र, नायब तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नीलिमा उपाध्याय, पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, सुबाष दुबे, पंधारी यादव, अशोक पांडेय, सेंट्रल बार के पूर्व उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी, जवाहर वर्मा, अश्वनी मिश्र, कमला मिश्र, उदय नाथ भारती, अजय सिंह, राजेश पटेल, बच्चालाल यादव, प्रफुल्ल मौर्य समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। पिंडरा तहसील बार द्वारा मंत्री का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।