फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा की मृदुला जायसवाल शहर की नई मेयर

भाजपा की मृदुला जायसवाल शहर की नई मेयर

Sat, 02 Dec 2017 02:54 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की मृदुला जायसवाल शहर की नई मेयर
वाराणसी। पीएम के संसदीय क्षेत्र के लिहाज अहम मानी जा रही वाराणसी नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की शालिनी यादव को 78,843 मतों से हराया। वह शहर की दूसरी महिला मेयर होंगी। 26 चक्र चली मतगणना में मृदुला ने पहले चरण से ही बढ़ती बना ली थी जो आखिरी तक बरकरार रही। जीत के बाद उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए जो भी संभव प्रयास होंगे, किए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

पहड़िया मंडी में सुबह आठ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया जिसके बाद मतगणना शुरू हुई। मेयर के लिए 36 टेबल बनाए गए थे। मृदुला जायसवाल ने पहले ही चक्र से बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। हर चक्र में उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया। शाम करीब पांच बजे निर्वाचन अधिकारियों की ओर से परिणाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक भाजपा की मृदुला जायसवाल को 1,92,188, कांग्रेस की शालिनी यादव को 1,13,345, सपा की साधना यादव को 99,272, बसपा की सुधा चौरसिया को 28,959, भासपा सुहेलदेव की आरती देवी को 8,082 और निर्दल अनीता को 4,756 वोट मिले। खास बात यह रही कि 5,335 मतदाताओं ने इसमें से किसी पर भरोसा नहीं जताया। उन्होंने नोटा बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृदुला जायसवाल को कुल पड़े मतों में से कुल 42.53 प्रतिशत मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने परिणाम की घोषणा होने के बाद मृदुला जायसवाल को बधाई दी। पार्टी के विधायकों समेत संगठन ने भी जीत पर बधाई दी। शहर के विभिन्न इलाकों से जीत का जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed