{"_id":"5a04b7a24f1c1b79548bc254","slug":"171510258594-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी मां ने नही दबाया पैर तो बेटे ने पीट कर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी मां ने नही दबाया पैर तो बेटे ने पीट कर किया अधमरा
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लक्सा थाना अंतर्गत श्रीनगर कालोनी में गुरुवार की रात एक बेटे ने अपनी बूढ़ी मां के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। महज पैर न दबाने पर न सिर्फ उसने मां की लात-घूंसों से पिटाई की बल्कि गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। बेटे के चंगुल से छूटकर किसी तरह थाने पहुंची मां ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
श्रीनगर कॉलोनी की सपना भट्टाचार्या(70) ने बताया कि उनके पति कंचन भट्टाचार्या आयकर विभाग में काम करते थे। वर्ष 2004 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद प्राइवेट नौकरी करने वाला बेटा अशोक(48) पति की जगह नौकरी पाने की कोशिश किया लेकिन कामयाब नही हुआ तो उनके फं ड के पैसे पाने की जुगत में लग गया। इसके साथ ही पुराना काम छोड़कर घर पर ही रहने लगा। इसके साथ ही वह रोजाना मारपीट शुरू कर दिया। सपना ने बताया कि गुरुवार की रात वो घर पर ही थीं तो अशोक ने उनसे पैर दबाने को कहा। मना करने पर कहा कि ठीक है जाओ मेडिकल स्टोर से दवा ले आओ और एग रोल भी लेती आना। सपना ने बताया कि उन्होंने मना करते हुए कहा कि बहु लाएगी। इसी बात पर नाराज होकर उसने पिटाई कर दी। किसी तरह से बहु ने बीच-बचाव किया तो वो भागकर थाने पहुंची। बताया कि बेटे की रोजाना की मारपीट से वह त्रस्त हो गई हैं और जान बचाना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लक्सा ने बताया कि वृद्धा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है। उनकी तहरीर के आधार पर उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।