फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांचवीं बार बढ़ानी पड़ी आवेदन की तिथि

पांचवीं बार बढ़ानी पड़ी आवेदन की तिथि

Sat, 26 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं बार बढ़ानी पड़ी आवेदन की तिथि
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए पांचवीं बार आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब दोनों कक्षाओं के लिए एक सितंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे। चार बार तिथि बढ़ाने के बाद भी आवेदन पत्र अपेक्षाकृत कम आने की वजह से प्रवेश समिति ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. यदुनाथ दूबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में शास्त्री और आचार्य प्रथम वर्ष में आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय हुआ। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. रामपूजन पांडेय ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक सितंबर तक फार्म भर सकते हैं। दो सितंबर तक उन्हें आवेदनपत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके पूर्व आवेदकों को 30 अगस्त तक चालान भरने के बाद 31 अगस्त तक पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। पांच सितंबर को मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद शास्त्री की काउंसिलिंग आठ से 10 सितंबर और आचार्य की 11-12 सितंबर को काउंसिलिंग होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को आठ से 12 सितंबर तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र, एंटी रैगिंग प्रमाणपत्र, अंतराल शपथ पत्र और टीसी लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed