{"_id":"594015c14f1c1b1b0b8b45cc","slug":"171497372097-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र जगदीशपुर गांव में सोमवार की देर रात संदिग्ध हाल में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान विमलेश (30) की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे विमलेश अपने घर में विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रात करीब साढ़े 12 बजे घरवाले विमलेश को ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। मृतक को नाबालिक दो बेटी है। पुलिस का कहना है कि युवक ने किन परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन किया इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन